नकदी फसलों से जुड रहे किसान, कर रहे कपास की खेती
-----
जिला प्रशासन द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के चलते किसान परम्परागत फसलों के स्थान पर नकदी फसलों से जुड रहे है तथा अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन रहे है।
उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह ने बताया कि विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम सुठारा के कृषक श्री रमेशचंद राजपूत द्वारा कपास की खेती की जा रही है, फसलों के विविधिकरण से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनी रहती है।
उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह द्वारा गत दिनों ग्राम सुठारा का भ्रमण कर कपास उत्पादक किसान श्री रमेशचंद राजपूत से चर्चा की गई, इस दौरान किसान ने बताया कि 01 बीघा भूमि में 5 क्विंटल के लगभग कपास का उत्पादन होता है तथा मंडी में रेट भी अच्छा मिलता है। कपास की खेती से सभी खर्चे काटकर 30 से 35 हजार रूपये प्रति बीघा के लगभग बचत हो जाती है। ग्राम सुठारा में लगभग एक सैकडा किसान कपास की खेती कर रहे है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur