वित्तीय साक्षरता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
----
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान एलडीएम श्री दिनेशचन्द्र, जिला योजना अधिकारी श्री व्हीएल राठौर तथा अन्य बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
एलडीएम श्री दिनेशचन्द्र जाटव ने बताया कि एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत डिजिटल वैन द्वारा ढेगदा, सलापुरा, जाटखेडा, रायपुरा, नागदा, जैदा, मठेपुरा, अजापुरा, फतेहपुर, नयागांव, आवदा, गोरस एवं कराहल में ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के संबंध में एलईडी पर शार्ट फिल्मों के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली तथा वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया जायेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur