मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन, तहसीलदारों ने किया निरीक्षण
----
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 एवं 22 नवंबर को मतदाता सूची में नाम जोडने के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
इस दौरान तहसीलदार तथा बीएलओ सुपरवाईजर द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर फार्म-6 एवं फार्म-7 तथा फार्म-8 प्राप्त करने के लिए बीएलओ द्वारा की जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।
इसी क्रम में तहसीलदार श्योपुर श्री दीपेश धाकड एवं नायब तहसीलदार श्री टीएस लकडा द्वारा श्योपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा एवं सोईकलां में, बीएलओ सुपरवाईजर श्रीमती सीमा शाक्य द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 198 एवं 199 तथा नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र जैन द्वारा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक्सीलेंस स्कूल कराहल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 309 एवं 310 का अवलोकन किया गया। इसी प्रकार के विशेष शिविर आगामी 05 एवं 06 दिसंबर को भी मतदान केन्द्रों पर आयोजित किये जायेगे।
-
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur