कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही
खाद दुकान सचदेवा ट्रेडिंग कंपनी कराहल को किया सील
-----
म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आज विकासखण्ड कराहल में कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मैसर्स- जय दुर्गे खाद भंडार कराहल, राठौर कृषि सेवा केन्द्र कराहल एवं सचदेवा ट्रेडिंग कंपनी कराहल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स- सचदेवा ट्रेडिंग कंपनी कराहल के पास स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक वैद्य नही पाये गये तथा पेस्टीसाईड के साथ पशुआहार संयुक्त रूप से रखा पाया गया। उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लं्घन पाये जाने पर मैसर्स- सचदेवा ट्रेडिंग कंपनी कराहल को तत्काल शील्ड करने की कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही के दौरान श्री संजु शाक्य वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख.कराहल, श्री राधेश्याम धुर्वे, कृषि विकास अधिकारी, श्री सचिन विरला, श्री कैलाश जाटव कृषि विस्तार अधिकारी, श्री दीपेन्द्र जादौन पटवारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहें।
इसी प्रकार उप संचालक कृषि श्री आर.के. सिंह एवं संबंधित उर्वरक निरीक्षक व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा मैसर्स- श्री राम खादबीज भंडार श्योपुर, अभिषेक कृषि सेवा केन्द्र प्रेमसर, मीणा कृषि सेवा केन्द्र प्रेमसर एवं कृषि उपज मंडी में स्थित डबल लॉक केन्द्र (नगद विक्रय केन्द्र) श्योपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उर्वरक की उपलब्धता, भंडारित स्टॉक एवं वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं वहां पर उपस्थित किसानों से ई-टोकन प्रणाली के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
कृषकों को बताया कि किसान भाई अपनी आवश्याकता अनुसार ई-टोकन बुक कर खाद प्राप्त कर सकते है। कृषकों द्वारा बताया गया कि ई-विकास प्रणाली अच्छी व्यवस्था है। इसके द्वारा सरलता एवं सुगमता से खाद मिल पा रहा है। हमें लाईन नही लगानी पड़ रही है। हम अपने घर से ही ई-टोकन बुक कर मनपसंद दुकान से मनपसंद समय पर खाद प्राप्ता कर रहे है। इस दौरान विक्रेताओं को समय पर सुचारू रूप से निर्धारित दरों पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। पराली प्रबंधन अंतर्गत मेला ग्राउण्ड बडौदा, जिला श्योपुर में पराली प्रबंधन हेतु निर्धारित डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया गया और व्ययवस्थाओं का जायजा लिया गया।
45 हजार 28 किसानों को ई-टोकन के माध्यम से खाद का वितरण
उप संचालक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में यूरिया 5705 मै.टन, डीएपी 1431 मै.टन, एसएसपी ़टीएसपी 2588 मै.टन, एमओपी 90 मै.टन एवं एनपीके 5341 मै.टन, इस प्रकार कुल 15155 मै.टन खाद सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि जिले में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से यूरिया 11196 मै.टन, डीएपी 5974 मै.टन, एसएसपी ़ टीएसपी 1213 मै.टन, एमओपी 17 मै.टन, एनपीके 1141 मै.टन, कुल उर्वरक 19511 मै.टन 45028 किसानों को ई-टोकन के माध्यम से वितरण किया गया है एवं अभी तक बिना एग्री स्टे्क वाले 3237 किसानों को 5927 मै.टन खाद वितरण किया गया है। जो ई-विकास प्रणाली की एक अच्छी पहल है। जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसान भाई ई-टोकन से अपनी आवश्यकता अनुसार खाद लें।
उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह द्वारा किसानों से अपील की गई है कि पराली प्रबंधन में अपना सहयोग प्रदान कर धरती माता को बंजर होने से बचाने में एक कदम आगे बढाएं और पराली को जलाने के बजाये उसका उचित प्रबंधन करें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026