गिधौर: मोहलीगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ट्रक की टक्कर से टोटो पलटा, दो लोग हुए घायल
Gidhaur, Jamui | Nov 11, 2026 गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर मोहलीगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास ट्रक की टक्कर से टोटो पलट गया। हादसे में टोटो सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान जमुई के मसौढ़ी चौक निवासी संदीप कुमार साव और जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बुधवार को 9 बजे बताया कि संदीप के पैर में गंभीर चोट आई है।