टीकमगढ़: पुलिस ने जिले में की सघन वाहन चेकिंग, 340 वाहनों की जाँच कर 54 के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई इस दौरान पुलिस ने कुल 340 वाहनों को चेक किया। सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 54 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 17,900 का समन शुल्क वसूला।