टीकमगढ़: कलेक्टर ने रानीगंज और रतनगुंवा में पलायन रोकने की पहल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे के साथ ग्राम पंचायत रानीगंज एवं रतनगुंवा पंचायतों में पहुंचकर गांव में रोजगार-पलायन पर वार अभियान अंतर्गत मजदूरों के पलायन रोकने की पहल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में लोगो की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।