टीकमगढ़: जिले के विभिन्न थानों और एसपी कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार एसपी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु संबंधित थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों में भी जनसुनवाई आयोजित हुई जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा समस्याओं को सुना गया।