टीकमगढ़: बंडा नहर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य नगर पालिका अधिकारी और तहसीलदार, दिए निर्देश
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार तहसीलदार अरविंद यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया द्वारा संयुक्त रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बंडा नहर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्षा पूर्व नहर की साफ सफाई कराये जाने व नहर पर किए गए अतिक्रमण को पृथक कराए जाने हेतु टीम को निर्देश दिए।