बखरी: बखरी में दिव्यांगजनों के लिए आपदा से बचाव प्रशिक्षण शिविर
बखरी प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांग जनों को आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर अनुमंडल अध्यक्ष मोहम्मद इमरोज रणवीर कुमार बिरजू पासवान रविंद्र कुमार आदि ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान सहित आपदा के समय सुरक्षित रहने और संगठित रहने के टिप्स दिए।