ग्राम प्रधान संदीप चौधरी के पिता के ब्रह्मभोज में शामिल हुए सपा नेता रोहित पाण्डेय, अर्पित किए श्रद्धासुमन
संतकबीर नगर। विधानसभा खलीलाबाद के ग्राम सभा गोड़ही बनकटवाँ में ग्राम प्रधान श्री संदीप चौधरी जी के पूज्य पिताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पाण्डेय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
रोहित पाण्डेय ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।