प्रतापगढ़: सिशौरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा सुनने गई युवतियों के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट
सिशौरा गांव की एक युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें वह लोग भी गए हुए थे। जहां पर रिश्तेदारी आया हुआ एक युवक उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जिसका विरोध उसके भाई ने किया तो आरोपियों ने उसके भाई से मारपीट कर ली। रविवार को दिन में करीब 3 बजे आरोपी काफी संख्या में आकर मारपीट की।