प्रतापगढ़: रायपुर के समीप नीलगाय से टकराई बाइक, दो लोग घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती
रायपुर गांव निवासी अकरम व रफीक एक बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रविवार की शाम 6:30 बजे गांव के पास पहुंचने पर बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिससे बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते अकरम को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिला मेडिकल कॉलेज में अकरम का इलाज चल रहा है।