प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
प्रतापगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की रविवार सुबह जेल में संदिग्ध मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों की मौजूदगी में रविवार शाम 5 बजे शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक बंदी का नाम सतीश यादव है और उसके सीने में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।