शहर के एनआईसी से शनिवार को दोपहर 12 बजे आपदा वालंटियर्स को प्रशिक्षण हेतु लख़नऊ भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान मे आपदा वालंटियर्स को 12 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर लखनऊ में आयोजित किया जाएगा ।जिसमे 74 वालेंटियर प्रतिभाग करेंगे। जिसमे 26 महिलाएँ और 48 पुरूष प्रतिभागी है।