प्रतापगढ़: कोहड़ौर के पूरे बसई गांव में खेलने के दौरान आठ साल के मासूम पर चाकू से वार, अस्पताल में भर्ती
कोहड़ौर के पूरे बसई गांव में रविवार शाम करीब 4 बजे खेलने के दौरान आठ साल के मासूम के गर्दन पर चाकूओ से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की घायल बच्चे की मां विमला की शिकायत पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।