कोंडागांव: डोंगरीगुड़ा में मवेशियों की भगदड़ की चपेट में आने से स्कूटी सवार 2 बच्चों सहित 4 घायल, पहुंचाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव के DNK वार्ड निवासी महिला स्कूटी के माध्यम से DNK वार्ड से अपने परिजन के घर राखी छोड़ने चिपावंड जा रही थी। उसी दौरान डोंगरीगुड़ा में मवेशियों के भगदड़ के चपेट में आने से बच्चों सहित स्कूटी से गिर गई। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला एक किशोरी और 2 बच्चों को चोट लगी है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।