कोंडागांव: कलेक्टर ने कोकोड़ी स्थित मक्का प्रसंस्करण प्लांट का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा शनिवार को कोण्डागांव के कोकोड़ी में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरिक्षण किया गया। जहां उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए प्लांट निर्माण में संलग्न सभी एजेंसियों से चर्चा करते हुए प्लांट की ट्रायल एवं टेस्टिंग कार्यों को जल्द सम्पन्न कराने को कहा है।