कोंडागांव: कोंडागांव के गुण्डाधुर कॉलेज के सामने NH30 में हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 बच्चों सहित कुल 8 लोग घायल
कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में NH30 पर शासकीय गुण्डाधुर कॉलेज के सामने आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाजार से लौट रही एक ऑटो रिक्शा अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में तीन बच्चे, दो महिलाएं एक युवती और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं घायलों में एक दूधमुंहा बच्चा भी शामिल है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।