कोंडागांव: SDOP कोंडागांव एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस जवानों को राखी बांधकर सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व
कोंडागांव मुख्यालय के सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने शनिवार को सिटी कोतवाली में तैनात जवानों को राखियां बांधकर खुशियां मनाई।लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात होने से पुलिस के जवान रक्षाबंधन पर्व पर भी घर नहीं जा पाते ऐसे में सेंट जेवियर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा।