फर्रुखाबाद: जिले के 1515 शिक्षामित्रों को शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित
बेसिक शिक्षा विभाग, फर्रुखाबाद द्वारा शिक्षामित्रों के सम्मान एवं उनके बढ़े हुए मानदेय वितरण के शुभारंभ हेतु एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षामित्रों के समर्पण, उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं शिक्षा व्यवस्था में उनकी सशक्त भूमिका को सम्मानित करना तथा प्रदेश सरकार द्वारा उनके कल्याण हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी जन-जन तक