सेवा संकल्प अभियान
// कहानी बदलाव की //
पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना बनी सफलता का आधार
आगर के मधुसूदन बैरागी बने वाणिज्य कर निरीक्षक
आगर-मालवा, 19 सितम्बर 2026 / शासन द्वारा संचालित योजनाएं युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। जिले के युवा श्री मधुसूदन बैरागी की सफलता इसकी मिसाल है।
आगर-मालवा जिले के निवासी मधुसूदन बैरागी ने राज्य शासन द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर अपनी मेहनत और लगन से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वे वाणिज्य कर विभाग में निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
श्री मधुसूदन बताते हैं कि सिविल सेवा की तैयारी के दौरान आर्थिक संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती थी। ऐसे समय में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें संबल प्रदान किया। इस सहायता से उन्होंने निश्चिंत होकर अपनी तैयारी जारी रखी और सफलता प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि यह योजना पिछड़े वर्ग के उन युवाओं के लिए वरदान है जो सिविल सेवा में जाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक कारणों से पीछे रह जाते हैं।
श्री मधुसूदन की यह कहानी सिद्ध करती है कि शासन की सही योजना और युवा के संकल्प से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
25 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026