*सेवा संकल्प अभियान*
//कहानी बदलाव की//
सेवा संकल्प अभियान बना बदलाव का संकल्प
पशुपालन योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहे हैं आगर के कृषक
प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) के तहत जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव आ रहा है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजनाएं इस अभियान के उद्देश्य को साकार कर रही हैं। अभियान के तहत जिले की दो प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं ।
हरे चारे से आई श्वेत क्रांति
जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम मालीखेड़ी के कृषक श्री गोकुलसिंह सिसोदिया पिता कानजी कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर हैं। पशु चिकित्सा विभाग, आगर से संपर्क होने पर विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित जैन ने उन्हें चारा विकास योजना की जानकारी दी। योजना के तहत उन्हें 3 किलो की ज्वार मिनी किट निःशुल्क प्रदान की गई। विभागीय मार्गदर्शन में उन्होंने ज्वार की बुवाई की। आज उनके खेत में लहलहाता हरा चारा खड़ा है।
गोकुलसिंह जी कहते हैं- "हरा चारा खिलाने से मेरे दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे मेरी आय में वृद्धि हुई है।"
बीमा बना सुरक्षा कवच
इसी प्रकार जिला मुख्यालय के पास के ही ग्राम आवर के पशुपालक श्री विकास राठौर की 1 भैंस की आकस्मिक मृत्यु से उन्हें भारी आर्थिक हानि हुई थी। डॉ. अंकित जैन के मार्गदर्शन में उन्होंने राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना के तहत अपने 7 पशुओं का बीमा करवाया। 2 माह बाद ही एक गाय की मृत्यु होने पर बीमा कंपनी से उन्हें 50 हजार रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई।
विकास कहते हैं - "पहले पशु मरने पर कोई सहारा नहीं था, अब सरकार साथ खड़ी है।"
सेवा ही संकल्प है - कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पशुपालन विभाग द्वारा चारा विकास, पशुधन बीमा जैसी योजनाओं से पशुपालकों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये दोनों कहानियां सिद्ध करती हैं कि जब सेवा के संकल्प के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन होता है, तो बदलाव निश्चित है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner