#सेवा_संकल्प_अभियान
//कहानी बदलाव की //
जैविक खेती एचडीपीई वर्मी बेड इकाई की स्थापना से बढ़ी आय एवं रोजगार के अवसर
उद्यानिकी योजना से महाकाल एग्रो ऑर्गेनिक एवं डेयरी फार्म बना आत्मनिर्भरता का मॉडल
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से प्रेरणा लेकर श्री जितेन्द्र खजूरिया ने महाकाल एग्रो ऑर्गेनिक एवं डेयरी फार्म की स्थापना की। जिसमें जैविक खाद निर्माण की एचडीपीई वर्मी खाद इकाई स्थापित कर पशुधन से प्राप्त गोबर एवं अन्य जैविक अवशेषों का उपयोग जैविक खाद निर्माण में किया जा रहा है।
श्री खजूरिया द्वारा स्थापित इकाई में अस्थाई एचडीपीई बेड के माध्यम से जैविक खाद तैयार की जा रही है। इस इकाई से जैविक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ ही पशुपालन एवं खाद निर्माण को एकीकृत कर अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है। इस प्रकार डेयरी से प्राप्त गोबर का सदुपयोग करते हुए जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है, जिससे कृषि में जैविक संसाधनों का पुनर्चक्रण एवं टिकाऊ खेती को प्रोत्साहन मिल रहा है।
इकाई में निवेश एवं उत्पादन -
हितग्राही द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार एक वर्ष में 400 क्विंटल जैविक खाद प्राप्त हो रही है। इस प्रकार इकाई में जैविक खाद निर्माण का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। जिससे कृषक को प्रति वर्ष 3,60,000 रुपये की आय प्राप्त हो रही है।
श्री जितेन्द्र खजूरिया ने जैविक खाद निर्माण की अस्थाई एचडीपीई इकाई एवं डेयरी व्यवसाय को एक साथ संचालित कर कृषि आधारित उद्यमिता का सफल उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके द्वारा पशुपालन से प्राप्त गोबर का उपयोग जैविक खाद निर्माण में करने से संसाधनों का बेहतर उपयोग, अतिरिक्त आय एवं जैविक खेती को बढ़ावा मिला है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा
43 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026