सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर विद्यार्थियों ने उकेरे सपने, दिए प्रभावी भाषण
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांदीपनि शा मॉडल उ.मा.वि. आगर में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “विकसित भारत 2047” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता एवं विचारों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना के अंतर्गत शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मयंक राजपूत रहे। वहीं विशेष अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत बड़ौद श्री राधेय ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री दिनेश विश्वकर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बड़ौद श्री मंगलेश सोनी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए उनके उत्साह एवं रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
चित्रकला प्रतियोगिता में अलिशा खान, संस्कृति राजोरिया एवं सोनम गोस्वामी का चयन किया गया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में रितिका, प्रज्ञा विश्वकर्मा एवं बुलबुल चौहान चयनित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए सकारात्मक सोच एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य श्री संजीव उपाध्याय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिलीप उपाध्याय एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास तथा विकसित भारत के प्रति संकल्प की भावना को सशक्त किया।
“आज के विद्यार्थियों के सपने और संकल्प ही 2047 के विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।”
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
34 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026