नमो सेवा अभियान’ अनकही कहानियां के तहत तनोडिया एवं पिपलोनकलां में नुक्कड़ नाटक आयोजित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्षों पर आधारित नुक्कड़ नाटक की हुई प्रस्तुति
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़े के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘नमो सेवा अभियान’के तहत शनिवार को जनपद पंचायत आगर के ग्राम तनोडिया एवं पिपलोन कलां में नुक्कड़ नाटक का आयोजित किए गए।
उज्जैन के श्लोक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की टीम द्वारा श्री विकास चौहान के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता, सेवा भाव एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्षों में देश में आए बदलाव और प्रधानमंत्री जी के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर पहलूओं पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी। जिसे उपस्थित ग्रामीण जनों ने करतल ध्वनि से सराहा।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश चंद्र मालवीय, जनपद आगर की सीईओ सुश्री अंजली बडोले,
नमो सेवा अनकही कहानी के जिला समन्वयक डॉ राहुल जैन श्री महेश शर्मा श्री भेरूलाल सूर्यवंशी,श्री मुकेश परमार महेश कुमार मितल प्रहलाद सिंह चौहान, पूर्व सरपंच महिपाल सिंह राठौर, पंकज मित्तल, सतपाल सिंह चुंडावत, गिरीश परमार, बलराम सिंह राठौर, दिलीप सिंह झाला,कमल शर्मा, अशोक मालवीय,लेखराज सिंह चौहान, हरिओम सिंह राठौर,डॉ बाबुलाल प्रजापत भी उपस्थित थे।
#नमो_सेवा_अभियान
#agarmalwa
#आगरमालवा
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
.
34 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026