सेन्हा: सेन्हा केरा झरिया नदी के पास 5 लोगों से भरी कार खेत में पलटी, एक युवती गंभीर घायल; 4 अन्य जख्मी
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुटी पंचायत के कंडरा के समीप केरा झरिया नदी के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जमशेदपुर से नेतरहाट घूमने जा रहे पांच लोगों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे दिशा संकेतक बोर्ड को जोरदार टक्कर मारते हुए खेत में पलट गई।