धौलपुर: जिला कलेक्टर ने पचगांव में आयोजित रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, निस्तारण हेतु संबंधितों को दिए निर्देश
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पचगांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें उन्होंने आमजन की दैनिक जरूरत से जुड़े मुद्दे को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान राजस्व विभाग, कृषि, पेयजल, विद्युत संबंधी परिवादों को सुनकर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित