देसूरी: मुंडारा गांव में कम वोल्टेज़ से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ऑफिस पर दिया धरना, बोले-नहीं चल रहे उपकरण
Desuri, Pali | May 6, 2025 सादड़ी के मुंडारा गांव मे मंगलवार शाम 4.30 बजे कम वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ऑफिस पर धरना दिया। वार्ड नंबर 3 और अन्य मोहल्लों के निवासियों ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण पानी की मोटर, पंखे और कूलर जैसे विद्युत उपकरण सही से नहीं चल पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता अमित मीणा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया ओर अश्वासन दिया।