देसूरी: देसूरी में तेज बारिश से परशुराम महादेव गुफा मंदिर में बहा झरना, तापमान में हुई गिरावट
Desuri, Pali | May 5, 2025 देसूरी उपखंड क्षेत्र में सोमवार शाम 7 बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। देसूरी व सादड़ी सहित आस पास क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से 42-43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा था। आज बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। लेकिन हल्की बारिश का दौर जारी है । बारिश के दौरान बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।