देसूरी: देसूरी नाल में गैस टैंकर पलटा, नाथद्वारा से सुमेरपुर जाते समय हुआ हादसा, यातायात प्रभावित रहा
Desuri, Pali | May 1, 2025 देसूरी नाल में गुरुवार शाम 5 बजे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। नाग देवता से एक किलोमीटर आगे देसूरी नाल में एक खाली सीएसजी गैस टैंकर पलट गया। टैंकर सुमेरपुर में गैस भरने के लिए जा रहा था।हादसे के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। मौके पर सिर्फ कारें ही निकल पा रही हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।