देसूरी: देसूरी के गुडा जाटान में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आयोजन, BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रहे मौजूद
Desuri, Pali | May 2, 2025 देसूरी उपखंड के गुडा जाटान गांव में शुक्रवार शाम 5 बजे श्री तनोट माताजी और श्री भैरुनाथ जी के नवनिर्मित मंदिरों की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्षत्रीय घांची समाज और आयोजक कमेटी ने राठौड़ का साफा, माला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।