देसूरी: सादड़ी में जालोर के अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार ने किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया, फार्मपोंड और तारबंदी देखी
Desuri, Pali | May 4, 2025 सादड़ी मे रविवार शाम 5 बजे जालोर के अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार ने सादड़ी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही फार्मपोंड, तारबंदी और पाइपलाइन योजना का जायजा लिया। प्राकृतिक खेती की प्रगति भी देखी। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे। इनमें सहायक निदेशक कृषि विस्तार पाली फूलाराम मेघवाल शामिल थे।