देसूरी: देसूरी में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का पैर कटा, गंभीर हालत में पाली रेफर
Desuri, Pali | Apr 30, 2025 देसूरी के अंबा माता रोड पर बुधवार शाम 5 बजे एक कार और स्प्लेंडर बाइक की टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घाणेराव निवासी दौलाराम (60) पुत्र करिंग जी का घुटने से नीचे का पैर पूरी तरह कट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही देसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल विश्व अस्पताल ले जाया गया