महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट
श्रद्धेय संत नीब करोरी बाबा के महासमाधि दिवस पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बाबा की विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़कर नया 'नीब करोरी बाबा सर्किट' बनाया जा रहा है।
इस सर्किट में फिरोजाबाद का अकबरपुर (जन्मस्थली), फर्रुखाबाद आश्रम, वृंदावन समाधि मंदिर और लखनऊ हनुमान सेतु मंदिर शामिल हैं। अकबरपुर और फर्रुखाबाद में ₹12.93 करोड़ से पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
यूपीएसटीडीसी ने दिल्ली-लखनऊ से 2, 3 और 5 दिन के 5 विशेष टूर पैकेज शुरू किए हैं। बुकिंग के लिए संपर्क करें - 9149099890 या http://upstdc.co.in पर।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा - बाबा की विरासत को संरक्षित कर देश-दुनिया तक पहुंचा रही है सरकार।
#DDMNewsUP #NeemKaroliBaba #UPTourism #Firozabad #MahsamadhiDiwas
Firozabad, Firozabad | Sep 10, 2026