आगरा: नहर किनारे टंकी में मिला नवजात का कंकाल, इलाके में फैली सनसनी
आगरा : थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नहर किनारे लावारिस स्थिति में पड़ी 500 लीटर की प्लास्टिक की पानी की टंकी से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने जब टंकी खोलकर देखा, तो उसमें नवजात शिशु का कंकाल मिला। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।
पुलिस का आधिकारिक बयान:
"प्रथम दृष्टया कंकाल करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह और समय स्पष्ट हो सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।"
— राजीव कुमार (प्रभारी निरीक्षक, थाना मलपुरा)
घटना के बाद से ही पूरे मिर्जापुर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
#AgraNews #Malpura #Mirzapur #AgraPolice #UPPolice #AgraBreaking #UPNews