फिरोजाबाद: शिकोहाबाद तहसील सभागार में जश्न, SDM और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
शिकोहाबाद तहसील से जसराना तहसील में शामिल किए गए 70 राजस्व गांवों को फिर से शिकोहाबाद में शामिल किए जाने पर आज तहसील सभागार में खुशी का माहौल रहा।
फैसला आते ही SDM और शिकोहाबाद तहसील के अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा था कि गांवों के जसराना में जाने से किसानों और आम लोगों को बैनामा व राजस्व कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी।
अब सभी 70 गांवों के राजस्व कार्य फिर से शिकोहाबाद तहसील में ही होंगे। इस फैसले से ग्रामीणों में भी खुशी है।
#Firozabad #Shikohabad #SDM #Advocates #70Villages