शिकोहाबाद तहसील में कांग्रेसियों का जोरदार हंगामा: SDM से तीखी नोकझोंक, नायब तहसीलदार ने जमीन पर बैठकर लिया ज्ञापन
नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिकोहाबाद तहसील परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और नगर अध्यक्ष रामसेवक वैद्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
11 बजे से इंतजार के बाद शुरू हुआ धरना
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वे सुबह 11 बजे से एसडीएम का इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक कोई अधिकारी बाहर नहीं आया, जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
SDM से तीखी बहस, इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
जब एसडीएम राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे, तो ज्ञापन लेने की प्रक्रिया को लेकर उनके और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। माहौल गरमाते देख इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाया। आखिरकार, स्थिति को शांत करने के लिए नायब तहसीलदार ने खुद जमीन पर बैठकर कांग्रेसियों से ज्ञापन प्राप्त किया।
तहसील में क्या हुआ? एसडीएम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच क्यों हुई नोकझोंक? देखिए पूरी घटना का वीडियो!
#Shikohabad #Firozabad #UPNews #CongressProtest #UPAdmin #BreakingNews #ShikohabadNews #UPPolice #FirozabadNews
@INCIndia @UPCongratulation @FirozabadPolice @UPGovt