भगवानपुर: रहीमपुर के पास प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, प्रेमी की मौके पर हुई मौत व प्रेमिका गंभीर रूप से घायल
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे अचानक ही छल्लांग लगा दी। जिसके बाद ट्रेन की चपेट में आकर प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसको उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रेमी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।