भगवानपुर: दौड़ बसी, माजरा, सिकंदरपुर भैंसवाल में लगातार बारिश के कारण जलभराव, प्रशासन ने कराई जल निकासी
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दौड़ बसी,माजरा,सिकंदरपुर भैंसवाल गांव मे लगातार हो रही बरसात के चलते कब्रिस्तान,विद्यालय और लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया। जिस कारण तीनों गांव मे जलभराव की समस्या पैदा हो गई। लोगों के घरों में भी जलभराव हो गया है। जिसके बाद आज प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन के जरिए रास्तों को खुलवाया। साथ ही जल निकासी करा दी गई है।