#जहानाबाद: DM-SP ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा..
- गहरे पानी वाले स्थानों पर होगी मजबूत बैरिकेडिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर..।।
जहानाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने काको, घोसी, हुलासगंज एवं मखदुमपुर प्रखंड के सात प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, Cctv कैमरे समेत गोताखोर तैनात रहेंगे। साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने जहानाबाद घाट सहित मखदुमपुर पलया, कृष्ण शब्द वंशी घाट, काको के सूर्य मंदिर घाट एवं धरहरा घाट, समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटो के संवेदनशील एवं गहरे पानी वाले स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने और खतरनाक जगहों को चिह्नित कर चेतावनी संकेतक लगाने का निर्देश दिया।
डीएम ने सभी घाटों पर महिलाओं के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। घाटों एवं पहुंच पथों की नियमित सफाई के लिए 24 घंटे सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल, दंडाधिकारी और गोताखोरों की तैनाती के साथ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए। विद्युत विभाग को खुले तारों की जांच कर सुरक्षित वायरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा सिविल सर्जन को चिकित्सा दल, प्राथमिक उपचार एवं एंबुलेंस की व्यवस्था तथा अग्निशमन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। डीएम और एसपी ने कहा कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।
#JehanabadNews #jehanabad #Makhdumpur
District Administration Jehanabad #viralpost #DM #puchoindia #SP