कांके: रांची के चुटिया में ठगी के आरोपी के घर पर धनबाद पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Kanke, Ranchi | May 17, 2025 रांची के चुटिया में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे धनबाद पुलिस ने ठगी के आरोपी रवि कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया। मिली जानकारी के अनुसार ठगी के आरोपी रवि कुमार ने धनबाद बैंक मोड़ में मोबाइल शो रूम में काम करने दौरान लाखों रुपया की ठगी की घटना को अंजाम दिया था। ठगी के आरोपी रवि कुमार पर 2023 में मिले दर्ज हुआ था, उस वक्त से वह फरार चल रहा है।