कांके: JPSC कार्यालय के बाहर अनशन कर रहे अभ्यर्थियों का विधायक जयराम महतो ने अनशन तुड़वाया
Kanke, Ranchi | May 16, 2025 JPSC कार्यालय के बाहर अनशन कर रहे अभ्यर्थियों का विधायक जयराम महतो ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अनशन तुड़वाया। अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों से विधायक जयराम महतो मिलने पहुंचे और उन्हें समझाया और फिर उनका अनशन समाप्त करवाया।साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर आने वाले दिनों में परिणाम जारी नहीं किया गया,तो झारखंड के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।