कांके: रांची के कडरू में तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ गिरा, आवागमन बाधित
Kanke, Ranchi | May 17, 2025 रांची के कडरू में शनिवार दोपहर करीब दो बजे जोरदार आंधी के साथ बारिश के कारण पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। हालांकि अच्छी बात यह रही कि पेड़ गिरने से किसी तरह के जान माल की हानि नहीं हुई है। हालांकि इस दौरान बिजली के तारों को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है।