कांके: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव: 'टीम एसके बेहरा' ने जारी किया घोषणा पत्र
Kanke, Ranchi | May 16, 2025 रांची प्रेस क्लब में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार शाम करीब चार बजे 'टीम एसके बेहरा' ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान 'टीम एसके बेहरा' ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो झारखंड क्रिकेट को एक नयी ऊंचाई तक ले जाएंगे। झारखंड में हर कोने से टैलेंट निकालकर उन्हें बढ़िया ट्रेनिंग और मौके दिये जायेंगे।