कांके: राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कांटा टोली स्थित अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल का किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | May 17, 2025 कांटा टोली स्थित अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल का शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने उदघाटन किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल के शिलापट्ट के सामने नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि बशर्ते स्कूल में बच्चे पढ़े और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें।