बाँदा में स्नातक MLC चुनाव को लेकर अलर्ट, DM-SP ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण*
*बाँदा।* जनपद में होने वाले स्नातक एमएलसी निर्वाचन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज दिनांक 23.10.2026 को जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती का अवलोकन किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
DM व SP ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए और जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था हर हाल में बनी रहे।
Atarra, Banda | Oct 23, 2026