बाँदा :-थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से 2.3 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 20/21.10.2026 की देर रात्रि थाना कालिंजर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को ग्राम गिरधरपुर रोड़ ट्रांसफार्मर के पास से गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कालिंजर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*बरामदगी-*
▪️02 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. मुन्ना पुत्र किशोरी दास निवासी ग्राम तरहटी थाना कालिंजर जनपद बांदा ।
2. बलवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सौता थाना कालिंजर जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 134/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कालिंजर जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 मनीष कुमार
2. कां0 रवि सिंह
3. कां0 गुलाब गुप्ता
Atarra, Banda | Oct 21, 2026