बाँदा :-पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा, पुलिस अधीक्षक बांदा व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ।*
*➡️अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना फतेहगंज के बघेलाबारी में शहीद स्मारक पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ।*
*विवरण-* आज दिनांक 21.10.2026 को *"पुलिस स्मृति दिवस"* के अवसर पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस लाइन बांदा में परेड का आयोजन किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस0, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित राजपत्रित अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई । इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को परिजनों को आमंत्रित कर उन्हे सम्मानित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में थाना फतेहगंज क्षेत्र के बघेलाबारी में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । गौरतलब हो कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु देश भर के पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को "पुलिस स्मृति दिवस" मनाया जाता है । बता दें कि दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक पूरे भारत वर्ष में 154 पुलिसकर्मी अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुएअपने प्राणों की आहूति दे दी ।
*पुलिस स्मृति दिवसः-* 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक टुकड़ी भारत-तिब्बत सीमा पर नियमित गस्त के लिए निकली थी । उसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है । प्रत्येक वर्ष ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और लद्दाख में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को *"पुलिस स्मृति दिवस"* मनाया जाता है ।
Atarra, Banda | Oct 21, 2026