Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
सम्मान
ilyasexpose123
2
बाँदा :-नशे की हालत में युवक ने अवैध तमंचे से की फायरिंग, घटनास्थल पर पुलिस ने तमंचा किया बरामद , सूत्रों के अनुसार गोलू द्विवेदी टिकरहवा के द्वारा की गई फायरिंग, विडिओ हुआ वायरल,घटना बिसंडा थाना क्षेत्र की
Atarra, Banda
| Oct 20, 2026
MORE NEWS
बाँदा :-थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से 2.3 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 20/21.10.2026 की देर रात्रि थाना कालिंजर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को ग्राम गिरधरपुर रोड़ ट्रांसफार्मर के पास से गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कालिंजर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । *बरामदगी-* ▪️02 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा । *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. मुन्ना पुत्र किशोरी दास निवासी ग्राम तरहटी थाना कालिंजर जनपद बांदा । 2. बलवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सौता थाना कालिंजर जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0 134/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कालिंजर जनपद बांदा । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1. उ0नि0 मनीष कुमार 2. कां0 रवि सिंह 3. कां0 गुलाब गुप्ता
Atarra, Banda | Oct 21, 2026
बाँदा ब्रेकिंग : मारपीट के वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई* *बाँदा।* नगर कोतवाली क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में बाँदा पुलिस ने संज्ञान लिया है। *पुलिस का आधिकारिक बयान -* सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें कुछ लड़कों द्वारा व्यक्ति के साथ मारपीट किया जाना दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्तियों की पहचान की गई। जांच में मालूम हुआ कि पीड़ित पक्ष और अभियुक्त पक्ष के बीच आपसी विवाद को लेकर मतभेद की स्थिति पैदा हुई थी। पीड़ित पक्ष द्वारा कोई पुलिस कार्रवाई न करने का निवेदन किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक निरोधात्मक कार्रवाई की है।
Atarra, Banda | Oct 21, 2026
बाँदा :-थाना बिसंडा पुलिस द्वारा मारपीट करने व अवैध तमंचे से फायर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे में अवैध तमंचा व कारतूस बरामद ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा मारपीट करने एवं अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसंडा क्षेत्र कस्बा ओरन के रहने वाले कुलदीप द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 20.10.2026 की रात्रि में कस्बे के लोगों ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की । जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा, तो आरोपी द्वारा उस पर अवैध तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना प्राप्त होने पर थाना बिसंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया । जिसके सम्बन्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त के कब्जे में अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर ▪️04 जिन्दा कारतूस 315 बोर ▪️01 मिस कारतूस 315 बोर ▪️01 खोखा कारतूस 315 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. गोलू उर्फ नीरज पुत्र हरिनारायण निवासी कस्बा बिसंडा थाना बिसंडा जनपद बांदा । *पजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 463/26 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिसंडा जनपद बांदा । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा 2. उ0नि0 बुद्धी सागर 3. कां0 अनिल पटेल 4. कां0 अरूण गुप्ता
Atarra, Banda | Oct 21, 2026
बाँदा :-पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा, पुलिस अधीक्षक बांदा व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ।* *➡️अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना फतेहगंज के बघेलाबारी में शहीद स्मारक पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ।* *विवरण-* आज दिनांक 21.10.2026 को *"पुलिस स्मृति दिवस"* के अवसर पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस लाइन बांदा में परेड का आयोजन किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस0, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित राजपत्रित अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई । इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को परिजनों को आमंत्रित कर उन्हे सम्मानित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में थाना फतेहगंज क्षेत्र के बघेलाबारी में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । गौरतलब हो कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु देश भर के पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को "पुलिस स्मृति दिवस" मनाया जाता है । बता दें कि दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक पूरे भारत वर्ष में 154 पुलिसकर्मी अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुएअपने प्राणों की आहूति दे दी । *पुलिस स्मृति दिवसः-* 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक टुकड़ी भारत-तिब्बत सीमा पर नियमित गस्त के लिए निकली थी । उसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है । प्रत्येक वर्ष ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और लद्दाख में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को *"पुलिस स्मृति दिवस"* मनाया जाता है ।
Atarra, Banda | Oct 21, 2026
20-10-2026बाँदा जनपद की #विशेष खबरे **अमर भारती** एक उम्मीद "सटीक नज़र सही खबर" **जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें** **ब्यूरो** मोहम्मद इलियास **खबरों के लिए संपर्क करें** **Media Centre Station Road Banda** Mo-9455293039 9889697891
Atarra, Banda | Oct 20, 2026
बाँदा :-अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना गिरवां क्षेत्र स्थित माँ विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर परिसर व मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा । मंदिर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु सभी सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।* *➡️जनपद बांदा के समस्त प्राचीन व प्रमुख मंदिरों एवं मेला क्षेत्रों की सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु किए गए व्यापक सुरक्षा प्रबंध ।* *➡️महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो पुलिस टीमों को सक्रिय एवं भ्रमणशील रहकर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर प्रभावी कार्यवाही के दिए गए निर्देश ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थलों के साथ-साथ प्राचीन एवं प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद बांदा शिवराज द्वारा थाना गिरवां क्षेत्रान्तर्गत स्थित माँ विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, भीड़ प्रबंधन तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा एवं सुविधा पर विशेष ध्यान देने, महिला श्रद्धालुओं की सहायता हेतु महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया । महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत एंटी रोमियो पुलिस टीमों को सक्रिय एवं भ्रमणशील रहकर विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रमुख मंदिरों, मेला स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को असहज करने, अभद्र टिप्पणियां करने अथवा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध तथा आवश्यकतानुसार सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए । इसी क्रम में जनपद बांदा के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित प्राचीन एवं प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं । समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण करते हुए पुलिस बल की सतर्कता, भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन तथा संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । इसके साथ ही, दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थलों एवं पूजा पंडालों में सुरक्षा के सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित आयोजकों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है । विद्युत सुरक्षा के अंतर्गत विद्युत तारों एवं अस्थायी कनेक्शनों को सुरक्षित रखने, खुले तारों से बचने तथा विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पूजा पंडालों के आसपास आवागमन बाधित न होने देने तथा आपातकालीन वाहनों के आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं । #police SP Banda
Atarra, Banda | Oct 18, 2026
बाँदा :-थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेन स्नेचिंग व टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाली अंतर्जनपदीय 02 अभियुक्ताओं को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी के 5.910 ग्राम पीली धातु के टंच व लगभग 03 हजार 770 रुपए बरामद ।* *➡️नवरात्र त्यौहार में महिला श्रद्धालूओं की बाजार व मंदिरों में आवागमन का फायदा उठाकर टप्पेबाजी व चेन निकालने जैसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थी ।* *➡️अभियुक्ताओं द्वारा दिनांक 12.10.2026 को थाना कोतवाली नगर के कालुकआं मे ई-रिक्शा मे बैठी महिला के गले से चेन खींच कर चोरी/टप्पेबाजी की घटना को दिया गया था अंजाम ।* *➡️अभियुक्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिनके सम्बन्ध में जांच कर आपराधिक इतिहास के बारे में की जा रही है जानकारी ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.06.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेन स्नेचिंग व टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाली 02 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब है कि दिनांक 16.10.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगानगर निवासी सतरूपा पत्नी कमलाकान्त द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 12.10.2026 को 02 अज्ञात ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं द्वारा उनका ध्यान भटकाकर गले से चेन चोरी कर ली गई थी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्ताओं को जनपद बांदा में छोटा बाईपास स्थित शेखर की बगिया के पास से गिरफ्तार किया गया है । कड़ाई से पूछताछ करने गिरफ्तार अभियुक्ताओं द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी/टप्पेबाजी/चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देती है । साथ ही नवरात्र त्यौहार में महिला श्रद्धालूओं की बाजार व मंदिरों में आवागमन का फायदा उठाकर टप्पेबाजी व चेन निकालने जैसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थी । इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग सम्मलित हैं तथा इनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जा रही है । अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी का माल तथा 03 हजार 770 रुपए नकद बरामद हुए । *बरामदगी-* ▪️01 टंच माल 5.910 ग्राम (पीली धातु) ▪️03 हजार 770 रुपए नगद *गिरफ्तार अभियुक्ता-* 1. मालती उर्फ मन्ती पत्नी खदेरू निवासी भटवलिया थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर । 2. बिन्दू पत्नी बधेदू निवासी भटवलिया थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 521/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1. प्र0नि0 कोतवाली नगर बलराम सिंह 2. उ0नि0 सोनू त्यागी 3. उ0नि0 आकाश शुक्ला 4. म0उ0नि0 रश्मि सिंह 5. कां0 सौरभ यादव 6. कां0 प्रशांत कुमार 7. कां0 प्रशांत कुमार 8. म0कां0 रेनू
Atarra, Banda | Oct 18, 2026
बाँदा :-थाना बिसंडा क्षेत्रांतर्गत 02 अलग-अलग मकानों में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हए घटना में शामिल एक अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद ।* *➡️अभियुक्त द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर दिनांक 18.06.2026 की रात्रि को ग्राम डभनी में मकानों के दरवाजों की कुंडी काटकर आभूषणों की, की गई थी चोरी ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब है कि दिनांक 19.06.2026 को थाना बिसंडा क्षेत्र निवासी राजबहादुर पुत्र हरिप्रसाद एवं नन्दकिशोर पुत्र गजराज द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपने मकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसंडा पर सूचना दी गई थी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2026 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे के नजदीक गड़ांव मोड़ के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए है । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने एक अन्य साथी जीतू पुत्र चांदी के साथ मिलकर मकान में घुसकर दिनांक 18.06.2026 की रात्रि को चोरी की घटना को अंजाम दिया था । घटना में शामिल अन्य साथी अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । *बरामदगी-* ▪️01 जोड़ी पायल सफेद धातु ▪️01 बिछुआ(हाफपेटी) सफेद धातु ▪️01 सिक्का सफेद धातु ▪️01 टूटी हुई अंगूठी पीली धातु *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. राजबहादुर पुत्र कल्लू निवासी ओरन थाना बिसण्डा हाल पता मोहल्ला बंगाली का पुरवा कस्बा बदौसा जनपद बांदा । *फरार अभियुक्त-* 1. जीतू पुत्र चांदी निवासी ओरन थाना बिसण्डा बांदा जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0 273/26 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा । ▪️मु0अ0सं0 274/26 धारा 331(4)/309(4)/351(3)/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1. चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा 2. उ0नि0 मो0 इबरार सिद्दीकी 3. कां0 सादिक अंसारी
Atarra, Banda | Oct 18, 2026